×

Champions Trophy: बांग्लादेश से होगी भारत की पहली भिड़ंत, यहां जानिए टीम इंडिया के शेड्यूल की A to Z जानकारी

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सफर का आगाज 20 फरवरी से करेगी. यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल.

Indian Team

Indian Team

Indian Team Champions Trophy Schedule: आईसीसी ने पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने सफर का आगाज 20 फरवरी से करेगी. हम आपको बताएंगे भारत चैंपियंस ट्रॉफी में कब और किससे मुकाबला करेगी.

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सफर का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट का यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा. भारत पहले मैच में बड़ी जीत अर्जित कर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी.

भारत को अपना दूसरा मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं. दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबा 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा. पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी बेहतर हुआ है ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी यह तो तय है.

TRENDING NOW

भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच होगा. यह मुकाबला 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा.

इन मुकाबलों के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो टीम इंडिया दुबई में ही सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा.

टूर्नामेंट के फाइनल के लिए लाहौर और दुबई दो स्टेडियम का चयन किया गया है. अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती है तो खिताबी मुकाबला दुबई में 9 मार्च को खेला जाएगा. वहीं अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाती है तो चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जाएगा. फाइनल मुकाबले के लिए 10 मार्च को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.

trending this week