×

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत वाले टॉप-5 भारतीय बैटर्स

टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली के अलावा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद हैं.

Indian batters with Highest test Average in australia

(Image credit- ICC X)

Highest batting average by an Indian in Tests in Australia: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत के साथ रन बनाने वाले (मिनिमम 500 रन) भारतीय बैटर्स की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम शामिल है. सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत वाले टॉप-5 भारतीय बैटर्स की लिस्ट

01. मोहिंदर अमरनाथ

मोहिंदर अमरनाथ का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. मोहिंदर अमरनाथ ने ऑस्ट्रेलिया में साल 1977 से 1986 के बीच कुल आठ टेस्ट मैच खेले. आठ टेस्ट मैच की 13 इनिंग में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक के साथ 668 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 55.66 का था. (Image credit- ICC X)

02. सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. सचिन ने 1991 से 2012 के बीच ऑस्ट्रेलिया में कुल 20 टेस्ट मैच खेले. 20 टेस्ट मैच की 38 इनिंग में सचिन के नाम 1809 रन है, जिसमें छह शतक और सात अर्धशतक भी शामिल है. सचिन तेंदुलकर का ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी औसत 53.20 का था. (Image credit- ICC X)

TRENDING NOW

03. सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. सुनील गावस्कर का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने साल 1977-1986 के बीच ऑस्ट्रेलिया में कुल 11 टेस्ट मैच खेले. 11 टेस्ट मैच की 19 इनिंग में पांच शतक और एक अर्धशतक के साथ 920 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 51.11 का था. (Image credit- ICC X)

04. विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 16 टेस्ट मैच की 30 इनिंग में 1478 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. विराट का बल्लेबाजी औसत 50.96 का है. (Image credit- ICC X)

05. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेले हैं. 10 टेस्ट मैच की 17 इनिंग में ऋषभ पंत ने एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 720 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत का बल्लेबाजी औसत 48.00 का है. (Image credit- X)

trending this week