This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारत अपना सीना चौड़ा करके... बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पूर्व कोच का बड़ा बयान
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, भारत बढ़त पर है, कोई भी विदेशी टीम अगर पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन में खेलने के बाद 1–1 से बराबरी पर हो तो वह इससे प्रेरणा ले सकती है.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Dec 25, 2024, 04:47 PM (IST)
Edited: Dec 25, 2024, 04:47 PM (IST)

Ravi Shastri on Boxing Day Test: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि उसने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया है.
शास्त्री ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की सीरीज 1–1 से बराबरी पर है.
टीम इंडिया के पास बढ़त: शास्त्री
शास्त्री में न्यूज़.कॉम.एयू से कहा, सीरीज अभी जिस मुकाम पर है उसमें मुझे लगता है कि भारत बढ़त पर है, कोई भी विदेशी टीम अगर पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन में खेलने के बाद 1–1 से बराबरी पर हो तो वह इससे प्रेरणा ले सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले सीरीज बराबरी पर रहना भारत के लिए अच्छी स्थिति है, मेरा मानना है कि भारत अपना सीना चौड़ा करके मैदान पर उतर सकता है.
ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम कमजोर: शास्त्री
ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम जिसमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं, बुमराह के सामने कमजोर नजर आया, यही वजह थी कि ऑस्ट्रेलिया को मैकस्वीनी को बाहर करके युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास को पदार्पण का मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा. शास्त्री ने कहा, मुझे अभी ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम कमजोर नजर आ रहा है, भारत ने इसका फायदा उठाया है और वह आगे भी इसका फायदा उठाएगा. सीरीज अभी बराबरी पर है और उस व्यक्ति (बुमराह) ने एक तरह से अकेले दम पर भारत को इस स्थिति में पहुंचाया है.
TRENDING NOW
इनपुट- भाषा
