×

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाज, टॉप-5 में दो भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिनका जलवा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी देखने को मिल सकता है.

Champions Trophy

(Image credit- X)

Most runs in champions Trophy Active players: चैंपिंयंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम है. टॉप-5 में दो भारतीय खिलाड़ी है. चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 एक्टिव बल्लेबाज

01. विराट कोहली

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं. विराट कोहली ने 13 मैच की 12 इनिंग में 529 रन बनाए हैं. कोहली के नाम चैंपियंस ट्रॉफी में पांच अर्धशतक है. विराट का औसत 88.16 का है. (Image credit- BCCI X)

02. रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने 10 मैच की 10 इनिंग में एक शतक और चार अर्धशतक के साथ 481 रन बनाए हैं. रोहित ने 53.44 की औसत से यह रन बनाए हैं. (Image credit- BCCI X)

TRENDING NOW

03. जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. जो रूट ने नौ मैच की नौ इनिंग में 53.87 की औसत से 431 रन बनाए हैं. जो रूट के नाम चैंपियंस ट्रॉफी में एक शतक और दो अर्धशतक है. (Image credit- X)

04. केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. विलियमसन ने छह मैच की छह इनिंग में 69.00 की औसत से 345 रन बनाए हैं. विलियमसन के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक है. (Image credit- @SunRisers X)

05. शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. शाकिब ने सात मैच की सात इनिंग में 45.16 की औसत से एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 271 रन बनाए हैं. (Image credit- X)

trending this week