×

क्रिसमस पर दिखा धोनी का नया लुक, सांता क्लॉज बनकर फैंस को किया हैरान, वायरल हो रही है तस्वीर

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें धोनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ सांता के रुप में नजर आ रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Published: Dec 25, 2024, 06:38 PM (IST)
Edited: Dec 25, 2024, 06:38 PM (IST)

MS Dhoni Christmas celebration: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रिट किया. धोनी इस मौके पर सांता क्लॉज के रूप में नजर आए, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें धोनी परिवार और दोस्तों के साथ सांता के रुप में नजर आ रहे हैं. धोनी की सांता क्लॉज वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. पहली बार धोनी को इस लुक में देखा गया है. सफेद और लाल रंग की पौशाक के साथ-साथ उन्होंने बड़ी सफेद दाढ़ी भी लगाई है. इस दाढ़ी में उनका चेहरा बिलकुल नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने मैरी क्रिसमस का चश्मा लगाया है और उनके पैरों में बूट है.

धोनी की एक तस्वीर में उनकी बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं जीवा धोनी की ही गोद में नजर बैठी हुई दिखाई दी, वहीं एक दूसरी तस्वीर में धोनी जीवा को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आए धोनी

इसके अलावा धोनी की एक और तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं. कृति सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह धोनी के साथ हैं.

आईपीएल 2025 में दिखेंगे धोनी

एमएस धोनी आईपीएल 2025 में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर टीम में शामिल किया है.