×

ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए विदेशी बैटर्स का सर्वोच्च स्कोर

नितीश रेड्डी ने 114 रन की पारी खेली. 2002 में सेंट जॉन्स में अजय रात्रा के 115 रन के बाद किसी विदेशी टेस्ट में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ी का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

Nitish Reddy

(Image credit- ICC X)

Highest score by a visiting player batting at number 8: भारत के युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. वह ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंच गए हैं. टॉप- 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

01. मैट प्रायर

इंग्लैंड के मैट प्रायर लिस्ट में पहले नंबर पर है. मैट प्रायर ने सिडनी में साल 2011 में 118 रन की पारी खेली थी. (Image credit- ICC X)

02. नितीश रेड्डी

भारत के नितीश रेड्डी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. नितीश रेड्डी ने साल 2024 में मेलबर्न में 114 रन की पारी खेली है.(Image credit- ICC X)

TRENDING NOW

03. यासिर शाह

पाकिस्तान के यासिर शाह का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. यासिर शाह ने एडिलेड में साल 2019 में 113 रन की पारी खेली थी. (Image credit- ICC X)

04. एडम परोरे

न्यूजीलैंड के एडम परोरे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. एडम परोरे ने साल 2001 में पर्थ के WACA में 110 रन की पारी खेली थी. (Image credit- ICC X)

05. गेरी अलेक्जेंडर

वेस्टइंडीज के गेरी अलेक्जेंडर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने साल 1961 में 108 रन की पारी खेली थी. (Image credit- X)

trending this week