×

भारत के लिए सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में बुमराह ने बनाई जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बुमराह ने ट्रेविस हेड का विकेट हासिल करते हुए अपने करियर का 200वां विकेट हासिल किया, 200वें विकेट के साथ बुमराह ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की.

Bumrah taking a Test wicket

Jasprit Bumrah

Indian bowlers with fastest 200 test wickets: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं, बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं. भारत के लिए सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

Ashwin bowling during a Test match

01. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने सिर्फ 37 टेस्ट मैच में 200 विकेट लेने का कारनामा किया था, वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. रविचंद्रन अश्विन के नाम 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट है. (Image credit- BCCI X)

Jasprit Bumrah records
Jasprit Bumrah (Image credit-BCCI X)

02. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 44 टेस्ट मैच में यह कारनामा किया. जसप्रीत बुमराह के नाम 44 टेस्ट मैच में 202 विकेट है. (Image credit- BCCI X)

Image Credit: X

TRENDING NOW

03. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने भी 44 टेस्ट मैच में 200 विकेट लेने का कारनामा किया था और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जडेजा के नाम 79 टेस्ट मैच में 323 विकेट है. (Image credit- BCCI X)

Harbhajan taking a Test wicket
Harbhajan Singh

04. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने 46 टेस्ट मैच में 200 विकेट हासिल किए हैं. हरभजन सिंह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट है. (Image credit- BCCI X)

anil-kumble

05. अनिल कुंबले

भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. अनिल कुंबले ने 47 मैच में यह कारनामा किया था. अनिल कुंबले के नाम 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट है. (Image credit- BCCI X)

trending this week