×

अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक ने 96 गेंदों में 170 रनों (22 चौके, 08 छक्के) की पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 95 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 125 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Published: Dec 31, 2024, 04:33 PM (IST)
Edited: Dec 31, 2024, 04:36 PM (IST)

Abhishek Sharma and Prabhsimran Singh scripted history: पंजाब की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने इतिहास रच दिया है. मंगलवार को अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में सौराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान दोनों के बीच 298 रन की साझेदारी हुई. इसके साथ ही इस जोड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 2022 में बंगाल के सुदीप घरामी और अभिमन्यु ईश्वरन द्वारा टूर्नामेंट में बनाई गई दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (298 रन) की बराबरी कर ली. अभिषेक ने 96 गेंदों में 170 रनों की पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 95 गेंदों में 125 रन बनाए.

सौराष्ट्र ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पंजाब की टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने सौराष्ट्र के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

अभिषेक ने धुआंधार अंदाज से बल्लेबाजी की तूफानी शतक जड़ा. वह दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे, मगर वह 170 रन के स्कोर पर आउट हो गए. अभिषेक ने 96 गेंदों में 170 रनों की पारी खेली, जिसमें से 136 रन 22 चौकों और 8 छक्कों की मदद से सिर्फ 30 गेंदों पर ही आ गए. वहीं दूसरे छोर से प्रभसिमरन सिंह ने 95 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 125 रनों की पारी खेली, यह उनका लगातार दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ नाबाद 150 रनों की पारी खेली थी.

पंजाब ने बनाया 400 से ज्यादा का स्कोर

अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 298 रन जोड़े और इसका फायदा पंजाब को मिला. पंजाब की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 424 रन बनाने में सफल रही. यह स्कोर अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है, जो 2022 में नागालैंड के खिलाफ मध्य प्रदेश के 424 रनों की बराबरी करता है. पंजाब टूर्नामेंट के इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा पार करने वाली नौवीं टीम भी बन गई है.

TRENDING NOW

अभिषेक और प्रभसिमरन की साझेदारी भारतीय घरेलू क्रिकेट में साझेदारियों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गई है. विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड – और सभी लिस्ट ए क्रिकेट में – तमिलनाडु के एन. जगदीसन और बी. साई सुदर्शन की 416 रन की साझेदारी है, जो 2022 में हासिल की गई थी.