IND vs AUS: फिर वही पुराने अंदाज में हुए Out, नए साल में भी नहीं सुधरी Kohli की पुरानी आदत

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भी विराट कोहली का आउट होने का अंदाज नहीं बदला. कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर गच्चा खा गए और आउट हुए.

By Saurav Kumar Updated: Jan 03, 2025, 7:51 PM IST

Virat Kohli Wicket in Sydney: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में भी विराट कोहली का आउट होने का अंदाज नहीं बदला. सिडनी में भारत की पहली पारी में भी विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें थी. हालांकि इस बार भी कोहली फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.

विराट कोहली का विकेट सिडनी टेस्ट में स्कॉट बोलैंड ने लिया. कोहली हालांकि अन्य पारियों के मुकाबले सिडनी में अच्छे दिख रहे थे. उन्होंने बाहर जाती हुई कई गेंद को छोड़ा भी लेकिन वह बोलैंड की गेंद पर गच्चा खा गए और बाहर जाती हुई गेंद कोहली के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में वेबस्टर के हाथों में चली गई. सिडनी टेस्ट की पहली पारी में विराट ने 69 गेंद पर 2 चौके की मदद से 17 रन की पारी खेली.