This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत: पोंटिंग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2019 में नौ जून को अमना सामना होगा।
Written by Press Trust of India
Published: Jun 07, 2019, 11:38 PM (IST)
Edited: Jun 07, 2019, 11:40 PM (IST)

ओशेन थॉमस, शेल्डन कोट्रेल और आंद्रे रसेल की वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने अपनी तेज और शॉर्ट गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। पांच बार की चैम्पियन टीम एक समय 38 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कंगारू दिग्गज ने टीम इंडिया को बताया नाजुक
TRENDING NOW
ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच और कप्तान के तौर पर दो बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पोंटिंग ने कहा, ‘‘ हम सब जानते है कि जसप्रीत बुमराह नयी गेंद के अच्छे गेंदबाज है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह शॉट और फुल लेंथ गेंद का अच्छा मिश्रण करते है। उन्होंने कहा कि अगर टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो केदार जाधव दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।’’

दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों से हुई परेशानी को देखते हुए भारत रविवार को विश्व कप मुकाबले में इस टीम के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है।
बढ़ें:- BCCI को ICC से लगा तगड़ा झटका, धोनी को दस्तानों से हटाना होगा बलिदान चिन्ह्र