×

WTC 2025-27 Schedule: भारतीय टीम अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलेगी कुल 18 टेस्ट, तारीखें नोट कर लीजिए

नई दिल्ली: Team India Schedule WTC 2025-27- भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC Final) की दौड़ से बाहर हो चुका है. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच के तीसरे दिन ही टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना (India vs Australia Border-Gavaskar Trophy) करना पड़ा. इस जीत...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 06, 2025, 08:35 AM (IST)
Edited: Jan 06, 2025, 08:37 AM (IST)

नई दिल्ली: Team India Schedule WTC 2025-27- भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC Final) की दौड़ से बाहर हो चुका है. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच के तीसरे दिन ही टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना (India vs Australia Border-Gavaskar Trophy) करना पड़ा. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस साल जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका (South Africa vs Australia) से होगा. 2023 के फाइनल की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत के दिए 162 रन के लक्ष्य को सिर्फ चार विकेट खोकर 27 ओवरों में ही हासिल कर लिया. भारतीय टीम को आखिरी पारी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कमी साफ तौर पर खली. वह कमर में चोट अकड़न के चलते गेंदबाजी नहीं कर पाए.

इस हार के बाद भारत न सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गया है बल्कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर उसका दबदबा भी समाप्त हो गया है. 10 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने यह ट्रॉफी जीती है.

इसे भी पढ़ें- गौतम के कार्यकाल में ‘गंभीर’ हुई टीम इंडिया की स्थिति, रिपोर्ट कार्ड में खुशी कम गम ज्यादा

भारतीय टीम का 2023-25 का चरण निराशाजनक तौर पर समाप्त हुआ. इससे पहले लगातार दो बार भारत फाइनल तक पहुंचा था. हालांकि वह खिताब नहीं जीत पाया था. 2021 में उसे न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था. अब साल 2025 के जून से भारतीय टीम अगले चरण की शुरुआत करेगी.

2025-27 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चरण की शुरुआत भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ करेगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के फौरन बाद होगी. यहां भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेलेगी. इसके बाद 2-6 जुलाई को एजबेस्टन, 10-14 जुलाई को लॉर्ड्स, 23-27 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड, और 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच दि ओवल पर मैच खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें- ‘कोहली टीम इंडिया में रहने के हकदार नहीं…’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया हैरान करने वाला बयान

भारतीय टीम पिछली बार 2021 में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई थी. तब सीरीज 2-2 से बराबर रही थी.

इंग्लैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज का शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज अक्तूबर में खेली जाएगी. इसके बाद घरेलू धरती पर ही साउथ अफ्रीका की मेजबानी होगी. नवंबर-दिसंबर 2025 में भारत साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा.

महीना और वर्ष सीरीज टेस्ट मैचों की संख्या
जून से अगस्त 2025 इंग्लैंड बनाम भारत 5 टेस्ट
अक्टूबर 2025 भारत बनाम वेस्टइंडीज 2 टेस्ट
नवंबर 2025 भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2 टेस्ट
अगस्त 2026 श्रीलंका बनाम भारत 2 टेस्ट
अक्टूबर 2026 न्यूजीलैंड बनाम भारत 2 टेस्ट
जनवरी से फरवरी 2027 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट

साल 2026 में भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाएगी. इसके बाद न्यूजीलैंड का दौरा होगा. अक्टूबर-नवंबर में भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा.

TRENDING NOW

2025-27 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की आखिरी सीरीज में भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी. 2027 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज जनवरी-फरवरी में होगी.