This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
WATCH: साउथ अफ्रीकी बॉलर से भिड़े बाबर आजम, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और साउथ अफ्रीका के पेसर विआन मल्डर के बीच हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 06, 2025, 10:07 AM (IST)
Edited: Jan 06, 2025, 10:07 AM (IST)

Shan Masood (C)
Khurram Shahzad
Marco Jansen
Keshav Maharaj
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए साल 2025 की शुरुआत थोड़ी अच्छी रही. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के तीसरे दिन हाफ सेंचुरी लगाई. सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन के खेल में रविवार को बाबर ने 19 पारियों बाद अर्धशतक जड़ा. हालांकि बाबर के लिए यह दिन बल्ले से रन से ज्यादा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के साथ उनकी लड़ाई के लिए चर्चा में रहा. साउथ अफ्रीका के पेसर विआन मल्डर का एक थ्रो बाबर के पांव पर लगा. और इस पर पाकिस्तान केा यह पूर्व कप्तान अपना आपा खो बैठा. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 32वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ. बाबर उस समय 87 गेंद पर 58 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने आगे निकलकर गेंद को मल्डर की ओर ड्राइव किया. मल्डर ने अपने फॉलो-थ्रू में गेंद उठाई और बाबर की ओर थ्रो कर दी.
बाबर अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर थे. लेकिन थ्रो पूरी तरह अपने निशाने पर था. यह थ्रो उनके पंजे से लगा. बाबर को मल्डर की इस हरकत पर गुस्सा आया. और दोनों के बीच काफी गर्मागर्म बहस हो गई.
इन दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
बाबर ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में दिसंबर 2022 से कोई सेंचुरी नहीं लगाई थी. वह इस मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे. लेकिन तिहरे अंक तक पहुंचने से पहेल ही वह मार्को यानसन की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 124 गेंद पर 81 रन बनाए. मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 58 रन की पारी खेली थी. दूसरी पारी में उन्होंने शान मसूद के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी की थी. मसूद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 102 रन बनाकर खेल रहे थे.
Fight moment between Babar Azam and Wiaan Mulder. 🥵
Wiaan Mulder unnecessary throws the ball at Babar Azam & showing him verbal aggression. #BabarAzam𓃵 #PAKvsSA #SAvPAK pic.twitter.com/PZnPNTWELZ— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) January 5, 2025TRENDING NOW
साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 615 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 194 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने फॉलो-ऑन दिया. लेकिन पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी की है.
