टेस्ट क्रिकेट में बरसेगा पैसा ही पैसा, जय शाह ने बनाया मास्टर प्लान

Jay Shah Masterplan for Test Cricket: भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रृंखलायें करवाने के लिये दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है . ‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस…

By Saurav Kumar Updated: Jan 06, 2025, 4:01 PM IST

Jay Shah Masterplan for Test Cricket: भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रृंखलायें करवाने के लिये दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है .

‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस संदर्भ में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन से बात करेंगे . अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय व्यवस्था की कोई भी योजना 2027 में मौजूदा भावी दौरा कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही शुरू होगी .’’

Powered By 

दो स्तरीय व्यवस्था पर कर रहे प्लान

बीसीसीआई इस समय 12 जनवरी को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक की तैयारी में है जिसमें अंतरिम सचिव देवजीत सैकिया पूर्णकालिक पद संभालेंगे . सैकिया को शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद रिक्त हुए पद पर कार्यवाहक सचिव चुना गया था .

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है . एसजीएम की तैयारी की जा रही है और आस्ट्रेलिया के हाल ही में खत्म हुए दौरे पर भी बात की जायेगी . कुछ साल पहले इस पर बात हुई थी लेकिन तब से कुछ नहीं सुना .’’

जय शाह जल्द कर सकते हैं बैठक

जय शाह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन से मुलाकात कर सकते हैं. इन तीनों के बीच एक खास बैठक हो सकती है. भारत के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रहे रवि शास्त्री ने भी आईसीसी के इस फैसले का समर्थन किया है. रवि ने हाल ही में सिडनी में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा 'टेस्ट को जीवंत और समृद्ध करने के लिए यह रास्ता अच्छा है. जब टॉप टीमें आपस में खेलती हैं तो इसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता होती है. लोग भी इस तरह की टक्कर देखना चाहते हैं.