This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रोहित शर्मा को पछाड़ न्यूजीलैंड का ये धाकड़ बना T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज
मार्टिन गुप्टिल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Written by Vanson Soral
Published: Jul 28, 2022, 12:11 AM (IST)
Edited: Jul 28, 2022, 12:21 AM (IST)

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले T20I में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के साथ ही इतिहास रच दिया। गुप्टिल ने अपनी पारी में 4 चौके व 2 छक्के लगाए और T20I क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। दरअसल, मार्टिन गुप्टिल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मार्टिन गुप्टिल ने 116 T20I मैचों की 112 पारियों में 32.37 की औसत और 136.39 के स्ट्राईक रेट से 3399 रन अपने नाम किए हैं। वहीं, दूसरे पायदान पर खिसक चुके रोहित शर्मा ने 128 मैचों की 120 पारियों में 3379 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 32 का और स्ट्राईक रेट 139.62 का है। विराट कोहली 3308 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
T20I में सबसे ज्यादा रन
- मार्टिन गुप्टिल- 3399
- रोहित शर्मा- 3379
- विराट कोहली- 3308
- पॉल स्टर्लिंग- 2894
- एरोन फिंच- 2855
इस मैच में मार्टिन गुप्टिल ने जहां 40 रन बनाए तो उनके साथी खिलाड़ी फिन एलेन ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। एलेन ने 56 गेंद में 8 चौकों और 6 छक्कों से 101 रन की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड 5 विकेट पर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। कीवी गेंदबाज ईश सोढी ने 28 रन देकर चार विकेट और मिशेल सेंटनर ने 23 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
TRENDING NOW
