×

IND vs WI: रोहित ने 2 दिन के भीतर कीवी बल्लबाज से छीना नंबर-1 का ताज, कोहली को भी छोड़ा पीछे

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान भारतीय कप्तान T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा। दिलचस्प बात ये है कि गुप्टिल 2 दिन पहले ही सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में रोहित से आगे निकले थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Published: Jul 29, 2022, 09:22 PM (IST)
Edited: Jul 29, 2022, 10:14 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। रोहित ने पहले T20I मुकाबले में 35 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित का T20I क्रिकेट में ये 27वां अर्धशतक हैं।

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान भारतीय कप्तान T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित ने कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा। दिलचस्प बात ये है कि गुप्टिल 2 दिन पहले ही सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में रोहित से आगे निकले थे।

T20I में सबसे ज्यादा रन

  • रोहित शर्मा- 3443
  • मार्टिन गुप्टिल- 3399
  • विराट कोहली- 3308
  • पॉल स्टर्लिंग- 2894
  • एरोन फिंच- 2855

रोहित का T20I में ये 31वां 50+ स्कोर हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामलें में विराट कोहली को पछाड़ दिया है।

T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर

TRENDING NOW

  • 31 – रोहित शर्मा (121 पारी)
  • 30 – विराट कोहली (91 पारी)
  • 27 – बाबर आजम (69 पारी)
  • 23 – डेविड वार्नर (91 पारी)
  • 22 – मार्टिन गप्टिल (112 पारी)

रोहित 64 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने। भारतीय कप्तान ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए।