This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs AUS: महज 9 गेंदों में सिक्सर किंग रोहित ने रच दिया इतिहास, इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की
रोहित शर्मा ने दूसरे ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शानदार छक्का लगाया और एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
Written by Vanson Soral
Published: Sep 20, 2022, 07:28 PM (IST)
Edited: Sep 20, 2022, 07:50 PM (IST)

Most Six in T20I Cricket: मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। रोहित ने दूसरे ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शानदार छक्का लगाया और एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। दरअसल, रोहित ने T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले संयुक्त रुप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने मार्टिन गुप्टिल के सबसे ज्यादा छक्कों के आंकड़े की बराबरी कर ली है।
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के
- रोहित शर्मा – 172
- मार्टिन गप्टिल – 172
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन
TRENDING NOW
- रोहित शर्मा- 3631
- विराट कोहली- 3586
- मार्टिन गप्टिल- 3497
रोहित शर्मा छक्का लगाने के बाद ज्यादा लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके और तीसरे ही ओवर में जॉश हेजलवुड की चौथी गेंद पर नेथन एलिस को कैच थमा बैठे। रोहित ने 9 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए।
