×

भारत के खिलाफ दौरे से पहले कीवी टीम का स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इन दो खिलाड़ियों को दिया आराम

टीम इंडिया तीन मैचों की T20I और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। वहीं इस बीच कीवी टीम ने दौरे से पहले अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है ।

user-circle cricketcountry.com Written by CricketCountry Staff
Published: Nov 15, 2022, 12:02 PM (IST)
Edited: Nov 15, 2022, 12:08 PM (IST)

वेलिंग्टन: टीम इंडिया तीन मैचों की T20I और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। जहां टी20 टीम की कप्तानी की कमान हार्दिक पांड्या करेंगे, जबकि वनडे श्रृंखला को लीड शिखर धवन के हाथों में सौंपी गई है।

इस बीच सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे भारत के स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

टीम इंडिया ने पहले ही दौरे के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी थी और मंगलवार को द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड ने टीम की भी घोषणा की है। टी20 सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

दूसरी ओर नजर डालें तो, भारत के साथ सीरीज के लिए कीवी टीम से इस श्रृंखला में दो बड़े नाम नहीं नजर आने वाले हैं। मार्टिन गप्टिल और ट्रेंट बोल्ट किसी भी सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। फिन एलेन ने टीम में जगह बना ली है जबकि मार्टिन गप्टिल टी20 और वनडे दोनों टीमों में जगह पाने में नाकाम रहे है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड

भारतीय वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), डब्ल्यू सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

भारतीय T20I टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ब्लेयर टिकर

TRENDING NOW