×

NZ VS PAK: बाबर आजम के नाम बड़ी उपलब्धि, मार्टिन गुप्टिल से आगे निकले

बाबर आजम (Babar Azam) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 57 रन की पारी खेली. बाबर आजम के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 3542 रन हो चुके हैं. बाबर आजम अब टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 12, 2024, 08:02 PM (IST)
Edited: Jan 12, 2024, 08:09 PM (IST)

ऑकलैंड. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की. बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में 3500 रन पूरे कर लिए. उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी पीछे छोड़ दिया. बाबर आजम ने सिर्फ 99 इनिंग में यह मुकाम हासिल किया. बाबर सबसे तेज 3500 रन के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भी आगे निकल गए.

बाबर आजम (Babar Azam) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 57 रन की पारी खेली. बाबर आजम के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 3542 रन हो चुके हैं. बाबर आजम अब टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम ने मार्टिन गु्प्टिल को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 3531 रन है. बाबर आजम से आगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. विराट कोहली के नाम 4008 और रोहित शर्मा के नाम 3853 रन है. बाबर आजम सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:

विराट कोहली- 4008 रन (115 मैच)

रोहित शर्मा- 3853 रन (149 मैच)

बाबर आजम- 3542 (105 मैच)

मार्टिन गुप्टिल- 3531 (122 मैच)

टी-20 में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले बल्लेबाज:

विराट कोहली- 96 इनिंग

बाबर आजम- 99 इनिंग

मार्टिन गुप्टिल- 118 इनिंग

रोहित शर्मा- 126 इनिंग

TRENDING NOW

बाबर आजम के अर्धशतक के बाद भी हारी पाकिस्तान की टीम:

हालांकि बाबर आजम के अर्धशतक के बावजूद पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए. डेरेल मिचेल और केन विलियमसन ने अर्धशतक लगाया. पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई, टिम साउदी ने चार विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम को 46 रन से हार का सामना करना पड़ा.